ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में आज से खुलेंगे निजी/प्राइवेट दफ्तर, इन गाइडलाइन का करना होगा पालन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण में कमी आने के बाद सोमवार से निजी/प्राइवेट दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारी-अधिकारी क्षमता के साथ खुल रहे हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों को दफ्तर में मौजूद रहने के दौराना कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने निजी/प्राइवटे दफ्तरों को खोले जाने को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिसका पालन अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में लगातार कई दिनों से घट रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आम आदमी पार्टी के प्रस्ताव को मानते हुए निजी/प्राइवेट दफ्तरों को 50 प्रतिशत कर्मचारी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति है। इसके बाद सोमवार से प्राइवेट दफ्तर खुलेंगे। बता दें कि 21 जनवरी (शुक्रवार) को डीडीएमए के जारी आदेश में दफ्तरों को खोलने के लिए किसी तारीख का जिक्र नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि सोमवार से दिल्ली में दफ्तर खुलने जा रहे हैं।

करना होगा इन नियमों का पालन

  • दफ्तर में मास्क लगाना होगा
  • शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा
  • सैनिटाइटर का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करना होगा, इसके लिए दफ्तर गेट पर भी सैनिटाइजर का इंतजाम करने के लिए कहा है।

जारी रहेंगे ये प्रतिबंध

  • वीकेंड पर बंद रहेंगे दफ्तर
  • वीकेंड पर शनिवार और रविवार को सभी तरह के दफ्तर बंद रहेंगे।
  • दिल्ली मेट्रो का परिचालन 15-20 मिनट के अंतराल पर होगा।
  • नाइट कर्फ्यू पूर्व की तरह रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा।
  • मास्क नहीं लगाने, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • बाजार में सख्ती से कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। लापरवाही मिलने पर स्थानीय प्रशासन बाजार बंद करा सकता है।

सोमवार से होगा ये बदला

  • प्राइवेट बैंक खुलेंगे।
  • ज़रूरी सर्विस देने वाली कंपनियों के दफ्तर खुलेंगे।
  • इंश्योरेंस/मेडिक्लेम कंपनी खुले रहेगे।
  • फार्मा कंपनियों के दफ्तर जिसमें प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के प्रबंधन की जरूरत हो, खुलेंगे।
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नियमित संस्थाएं या इंटरमीडियरी के दफ्तर खुलेंगे।
  • सभी नान बैंकिंग फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के दफ्तर खुलेंगे।
  • सभी माइक्रोफाइनेंस संस्थान खुलेंगे।
  • अगर अदालतें/ ट्रिब्यूनल या कमीशन खुले है तो वकीलों के दफ्तर खुलेंगे।
  • कोरियर सर्विस से जुड़ी गतिविधियां जारी रहेंगीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.