ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रामा मंडी से 3 वांटेड क्रिमिनल्स को 2 पिस्टल और हथियारों के साथ किया काबू

अमृतसर।पंजाब के जालंधर में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने रेड करके हथियारों के साथ 3 बदमाशों को काबू किया है। बीते कुछ दिनों से यह सभी आरोपी अवैध हथियारों के बल पर मारपीट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। सूचना मिलने के बाद CIA जालंधर की टीम ने तीनों आरोपियों को हथियारों के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है।मिली जानकारी के अनुसार, CIA की यह कार्रवाई जालंधर के रामा मंडी एरिया में हुई। रामा मंडी के गांव काकी में तीनों आरोपियों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। CIA की टीम ने प्लानिंग के बाद काकी में रेड की और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजा, बकरा और पाली के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से दो पिस्टल सहित हथियार भी बरामद कर लिए हैं।आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाईपुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इनके गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी सूचना मिल सके। CIA की जांच में सामने आया है कि इन सभी आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनकी डिटेल निकाली जा रही है। फिलहाल स्थानीय पुलिस आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.