ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कहा- बकाया मानदेय जल्द मिले, 5000 रुपए मानदेय दिया जाए, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

विदिशा: स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को मिड डे मील बनाकर खिलाने वालीं महिला रसोइयों के सामने मानदेय का संकट गहरा गया है। महिलाओं ने बताया कि उनको पीछले कई महिनों का बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ। जिस कारण वो अब आगे इस कार्य को जारी रखने में असमर्थ है। इन मांगों को लेकर स्व-सहायता समुह की महिलाओं ने प्रदर्शन किया है।मांगों को लेकर स्व सहायता समूह संगठन के पदाधिकारियों और रसोइयों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। उन्होने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनों से समूह को मिलने वाली राशि का भुगतान नहीं किया। जिससे उसे जल्द दिलाने जाने की मांग की है। इसके अलावा रसोइयों को मिलने वाले मानदेय जो 2000 रुपए महीना मिलता था। उसे बढ़ाकर 5 हजार रुपए किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.