ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के 990 पदों पर निकली भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भारतीय मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट (Scientific Assant) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आयोग ने 30 सितंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया था। योग्य उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवदेन करने की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2022 है।

पदों की संख्या : 990

योग्यता – जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से विज्ञान विषयों (फिजिक्स विषय के साथ) या कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर अप्लीकेशन में ग्रेजुएट हो। इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा – उम्मीदवारों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2022 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार दिया गया है।

सिलेक्शन प्रोसेस – सिलेक्शन प्रोसेस के तहत कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (सीबीई) और डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन शामिल है। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसके दो पार्ट होंगे। पार्ट 1 में जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रीहेंशन और जनरल अवेयरनेस से 25-25 प्रश्न आएंगे। पार्ट 2 में सम्बन्धित विषय से 100 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न के लिए 1 अंक तय है। परीक्षा में 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

आवेदन शुल्क – साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.