ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कश्मीर फाइल के विवेक रंजन अग्निहोत्री को मिला किशोर कुमार अलंकरण, बोले- मैं सच सामने लाता रहूंगा

खंडवा: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला किशोर कुमार अलंकरण समारोह 13 अक्टूबर को आयोजित किया गया।  इस बार फिल्म जगत से जुड़े 3 कलाकारों को यह सम्मान दिया गया। इस बार का किशोर सम्मान 2019 के लिए पटकथाकार अशोक मिश्रा मुंबई, साल 2020 के लिए गीतकार और लेखक अमिताभ भट्टाचार्य और वर्ष 2021 के लिए कश्मीर फाइल के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री मुंबई को दिया गया है। यह सम्मान मध्यप्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।  बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार यह सम्मान हरवर्ष आयोजित करती है लेकिन पिछले तीन सालों से कोरोना महामारी के चलते यह सम्मान समारोह आयोजित नहीं हो पाया था। इसलिए इस बार पिछले वर्षों का भी सम्मान दिया गया। यह आयोजन किशोर कुमार के पैतृक शहर खंडवा में आयोजित किया।

सम्मान समारोह में विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स को मिले प्यार से मेरा हौसला बढ़ा है। झूठ, इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने का काम वर्षों से किया गया। मैं सच सामने लाता रहूंगा, में एक-दो फिल्में और बना रहा हूं। बिना डरे-निडर रहकर चलता रहूंगा। जबतक सिनेमा बना रहा हूं, तबतक भारत मां का नाम ऊंचा करने की कोशिश करता रहूंगा। किशोर अलंकरण से सम्मानित हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किशोर कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए। इस मांग में सबसे आगे मेरा हाथ रहेगा। अब मेरी अगली फिल्म कोरोना वैक्सिन कैसे बनी इस पर होंगी।

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह पिछले 3 वर्ष कोरोना की वजहा से नहीं हो पाया था। लेकिन इस वर्ष मध्यप्रदेश शासन एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन खंडवा के सहयोग से यह कार्यक्रम 13 अक्टूबर को आयोजित किया गया।  किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर जहां प्रातः नगर निगम प्रशासन एवं किशोर सांस्कृतिक  प्रेरणा मंच के तत्वावधान में समाधि स्थल पर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। वही शाम 7:00 बजे अनाज मंडी में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2019 के लिए पटकथाकार अशोक मिश्रा मुंबई,  2020 के लिए गीत लेखक अमिताभ भट्टाचार्य और वर्ष 2021 के लिए चर्चित निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री मुंबई को जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने  किशोर कुमार सम्मान से नवाजा।

मुख्यमंत्री शिवराज ने वीडियो संदेश में कहा कि किशोर दा जैसा गायक कोई नहीं हुआ। मैं भी उनका गीत गाता हूं “रुक जाना नहीं तू कही हार के कांटों पर मिलेंगे साये  बाहर के” शिवराज सिंह ने किशोर अलंकरण  के आयोजन पर सभी को बधाई प्रेषित की। सम्मान समारोह  में किशोर कुमार नाइट का आयोजन भी किया गया। जिसमें किशोर कुमार के  गीतों पर मुम्बई के आर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ देबोजित साहा ने सुरमई प्रस्तुति दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.