ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फुटबॉल रेफरी को मिल सकते हैं 27 करोड़ रुपये

1986 फुटबॉल विश्व कप के रेफरी अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती को भुनाने जा रहे हैं और उन्हें इसके लिए करोड़ो रुपये मिलने वाले हैं। इस विश्व कप में माराडोना ने हाथ से गोल किया था और रेफरी इसे देख नहीं पाए थे। इसके बाद माराडोना ने हाथ से गोल करने की बात स्वीकार की थी और इसे हैंड ऑफ गॉड कहा था। अब इस मैच के रेफरी गेंद को नीलाम कर रहे हैं और उन्हें इसके लिए 27 करोड़ रुपये तक की रकम मिल सकती है।36 साल बाद नासिर इस गेंद की नीलामी करने जा रहे हैं।

नीलामीकर्ता ग्राहम बड ऑक्शन ने गुरुवार को कहा कि उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक गेंद की नीलामी से 27 लाख डॉलर से लेकर 33 लाख डॉलर मिल सकते हैं। इस गेंद की नीलामी कतर में होने वाले विश्व कप से चार दिन पहले 16 नवंबर को ब्रिटेन में की जाएगी।इस मैच से जुड़े माराडोना के अन्य सामान की भी नीलामी पहले हो चुकी है, जिससे मोटी कमाई हुई थी। माराडोना ने उस मैच में जो शर्ट पहनी थी उसकी नीलामी मई में की गई थी। वह शर्ट 93 लाख डॉलर में बिकी थी।अर्जेंटीना ने यह मैच 2-1 से जीता और बाद में विश्वकप भी अपने नाम किया। इसी टूर्नामेंट से माराडोना विश्व के महानतम खिलाड़ियों में शामिल हुए। माराडोना का 2020 में 60 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.