ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मानसा में सिद्धू मूसेवाला के बोलते ही कांग्रेस की रैली में हंगामा, सीएम का विरोध करने वालों पर लाठीचार्ज

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद उन्होंने पहली रैली मानसा में की। रैली में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग भी पहुंचे, लेकिन रैली के दौरान जब सिद्धू मूसेवाला भाषण देने लगे तो पंडाल में हूटिंग शुरू हो गई। दरअसल, कांग्रेस में मानसा के कुछ टकसाली टिकट के दावेदार हैं, जिनके समर्थक सिद्धू मूसेवाला को पसंद नहीं करते।

मंच से भी ऐसा ही हुआ, जब सिद्धू मूसेवाला का बोलने के लिए नाम अनाउंस किया गया तो टकसाली कांग्रेसी नेताओं के समर्थक हूटिंग करने लगे। यहां तक कि लोगों ने तो यह भी बोल दिया कि उनको सिद्धू मूसेवाला नहीं चाहिए। पंडाल में ऐसा होता देख ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग भी भड़क गए। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला से माइक लेकर एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अकेला तू ही शोर मचा रहा है, कहीं तेरे को सुखबीर ने तो नहीं भेजा। इसके बाद वह पीछे तो हट गए, लेकिन जब तक सिद्धू मूसेवाला मंच पर भाषण देते रहे हूटिंग बंद नहीं हुई। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला अपने कुछ लफ्ज बोलकर बैठ गए।

इसके अलावा मंच से जब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी बोलने लगे तो पंडाल में बैठे बेरोजगार टेट पास अध्यापकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसका पता लगने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाना शुरू कर दिया। जिनको पकड़ पकड़ कर पुलिस वैन में बिठाया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस वैन में भी नारेबाजी करते रहे। इसके बाद पुलिस ने वैन में ही लाठीचार्ज कर दिया। वहीं, कुछ यूनियन के नेताओं को पुलिस ने पीछे ही रोक लिया था, जिनके साथ भी उनकी काफी धक्कामुक्की हुई। वह बेरीकेड्स को क्रास कर आगे बढ़ना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने ऐसा होने नहीं दिया।

दूसरी तरफ सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने भाषण के दौरान चेतावनी भी दी कि ऐसे विरोध करने वालों की वह एक नहीं सुनेंगे, क्योंकि कुछ लोग खलल डालने के लिए इकट्ठा होते हैं। कहा कि वह अपनी ही नहीं किसी पार्टी की रैली में भी ऐसा करने वालों की बात नहीं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि प्यार से तो बेशक उनकी जान ले लो, वह हर किसी की बात सुनेंगे। यहां तक कि सीएम चन्नी ने रैली में प्रदर्शन करने वालों को एक ड्रामा बताते हुए पुलिस द्वारा उठाए जाने के बाद कहा कि अब तो यह निपट गया। वहीं इस प्रदर्शन पर ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग ने कहा यह वह लोग हैं, जो अपनी समस्याओं को हल नहीं करवाना चाहते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.