सलापड में नाके के दौरान युवक से पकड़ी 408 ग्राम चरस, मामला दर्ज
सुंदरनगर। हिमाचल के जिला मंडी के अंतर्गत सुंदरनगर पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में पुलिस ने चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलापड़ के पास 20 साल एक युवक से 408 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है युवकपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सलापड़ में फायर स्टेशन के पास आने जाने वाले वाहनों की जांच के लिए नाका लगाया था। इस दौरान जब पंजाब रोडवेज की बस नंबर PB 65-AT-4062 को जांच के लिए रोका गया तो उसमें सवार रोहित सोनीपत के कब्जे से 408 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.