डेढ़ महीने में 20 बार आ चुकी समस्या, नहीं हो पा रहा स्थाई समाधान
औरैया: औरैया में असेनी पावर हाउस से जुड़े बिहारी उपकेंद्र की सप्लाई रविवार सुबह 3 बजे के बाद ठप हो गई।औरैया में असेनी पावर हाउस से जुड़े बिहारी उपकेंद्र की सप्लाई रविवार सुबह 3 बजे के बाद ठप हो गई। लाइन में फाल्ट होने से 10 घण्टे सप्लाई बंद रही। जिससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। डेढ़ महीने में 20 फाल्ट हो चुके हैं, लेकिन स्थाई रूप से समस्या दूर नहीं हो पा रही।कंचौसी कस्बे में सुबह फाल्ट की वजह से घसकापुरवा, ढिकियापुर रोशनपुर, बिनपुरापुर, दहगांव, दोही और प्रसाद पुरवा सहित दस गांवों की बिजली 10 घण्टे ठप रही। विद्युत विभाग के लाइनमैनों ने फाल्ट तलाशना शुरू कर दिया है। वहीं दिबियापुर कैनाल पर दिबियापुर जमौलीरोड के पास इंसुलेटर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लगभग 2 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस संबंध में जेई दीपक राम ने बताया दिबियापुर जमौली रोड पर फाल्ट आने की वजह से आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.