राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आंखों का सफल रहा ऑपरेशन, मोतियाबिंद की थी शिकायत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आंख का ऑपरेशन सफल रहा। उन्हें मोतियाबिंद की शिकायत थी। ऑपरेशन के बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है। सेना अस्पताल की ओर से बताया गया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने आज सुबह 11:30 बजे दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में भर्ती हुईं थीं। उनकी बायीं आंख में मोतियाबिंद की शिकायत थी। सर्जरी कर उसे ठीक कर दिया गया है। सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा व उनकी टीम द्वारा की गई। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सेना अस्पताल ने बताया कि राष्ट्रपति को आराम करने की सलाह दी गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.