ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूनिसेफ़ एवं एक्शनएड ने मनिहारी में किया कार्यशाला का आयोजन

-पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन:शाहिदा

कटिहार। यूनिसेफ एवं एक्शनाइड के संयुक्त तत्वावधान मे चलाए जा रहे बाल संरक्षण को लेकर उड़ान परियोजना के तहत बोलिया पंचायत भवन मे मुखिया मुहम्मद जर्जिश आलम की अध्यक्षता में। बैठक हुई। इसमे पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया । जिला समन्वयक शाहदा बारी ने बाल संरक्षण समिति की संरचना, कार्य एवं दायित्व को बताते हुए बाल विवाह, बाल श्रम, बाल व्यापार के रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने शिक्षा के अधिकार के तहत 6-14 वर्ष के सभी बच्चों को अनिवार्य मुफ्त शिक्षा की जानकारी दी। बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की बात कही, जो भी बच्चे विद्यालय से बाहर है। उनके बाल विवाह व बाल श्रम में जाने का खतरा है, इसके रोकथाम के लिए सरकार द्वारा बनाए गए कानून, विभिन्न सरकारी योजनाओ, जैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत प्रत्येक लड़िकयों को बिहार सरकार से मिलने वाली राशि पर विस्तार से जानकारी दिया।
बैठक में मुखिया अध्यक्ष जर्जिस आलम ने उपस्थित सभी सदस्यों से बोलिया पंचायत को बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी मुक्त पंचायत बनाने की अपील उपस्थित सदस्यों से की, तथा बच्चों से जुड़े सभी प्रकार की गतिविधियों में सहयोग करने की बात कही।एक्शन एड की ओर से मुखिया को बाल संरक्षण समिति का रजिस्टर उपलब्ध कराया गया। मौके पर मो अनवर आलम उपमुख्यिया , तस्लीम आरीफ सरपंच , सभी वार्ड सदस्य गण,रूबिदा खातून , जीविका , रिम्पल सेविका , इफ्तेखार अहमद शिक्षक , किशोर किशोरी एवं समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.