ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीवर के पानी में बैठ कर कांग्रेसी विधायक ने जताया विरोध, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

फरीदाबाद: विधायक ने ग्रीवांस कमेटी में लगाई थी शिकायत, मुख्यमंत्री ने सुनने से कर दिया था इंकार।ग्रीवांस कमेटी में एनआईटी विधायक नीरज शर्मा द्वारा लगाई गई शिकायत की सुनवाई न करने पर विधायक ने सीवर के पानी में बैठकर नाराजगी जताई और सरकार पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार विकास करने का दावा करती है। एनआईटी की गलियां और यहां बहते सीवर का पानी विकास की पोल खोल रही हैं। फिर भी सरकार और उनके प्रतिनिधियों को दिखाई नहीं दे रहा है।बता दें कि नीरज शर्मा ने ग्रीवेंस कमेटी में अपनी विधानसभा के वार्ड 5 बालकल्याण स्कूल पॉकेट, वेद रोड, जीवन नगर भाग 1 एवं 2 की नारकीय स्थिति को लेकर शिकायत लगाई थी। ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष रहे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने निगम कमिश्नर को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराने का आदेश दिया था। लेकिन 15 अक्टूबर की ग्रीवांस में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शिकायत को ही सुनने से इंकार कर दिया था। इस बात से नाराज शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ सीवर के पानी में बैठकर विरोध जताया और भाजपा सरकार के विकास कार्योें को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण स्कूल पॉकिट को लेकर उनके द्वारा विधानसभा में प्रश्न लगाए गए लेकिन कोई उचित कार्य नहीं हुआ। ये हाल तब है जब कि इसी पॉकेट से एक बेटी कामिनी ने खुद मुख्यमंत्री को ट्वीट करके यह कहा था कि कि मेरी शादी है। ऐसी हालत में बारात कैसे आएगी। उस वक्त को अस्थायी समाधान कर दिया गया लेकिन 2 वर्ष बीतने को हैं लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया।सरकार को दी चेतावनीविधायक ने कहा कि सरकार उनकी शिकायत की अनदेखी कर रही है। उन्होंने ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा मेरी जनता के सब्र का इम्तिहान ना ले सरकार, अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा। इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.