ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्या दिल्ली में खत्म होगा वीकेंड कर्फ्यू या फिर व्यापारियों को मिलेगी राहत? एलजी अनिल बैजल की बैठक में होगा फैसला

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो कम हो रहे कोरोना के मामले को देखते हुए अगले कुछ दिनों में लोगों को प्रतिबंधों में कुछ छूट मिल सकती है। 27 जनवरी को उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएम की अहम बैठक होगी। इस मीटिंग में कोरोना के मौजूदा हालात की समीक्षा की जाएगी। मीटिंग में सभी बड़ी अधिकारी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि बैठक के बाद वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने पर भी विचार किया जा सकता है। वहीं व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए बाजारों में कोविड गाइडलाइन्स पर चर्चा हो सकती है।हालांकि आधिकारिक तौर पर सरकार की तरफ से छूट मिलने या लोगों को राहत देने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

बता दें कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोरोना पर काबू पाने के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इसमें वीकेंड कर्फ्यू और बाजारों में आड-ईवन के आधार पर दुकानें खुलने का नियम प्रमुख रूप से शामिल है। इस वजह से कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से संक्रमण दर व नए मामलों में कमी आई है। इसके मद्देनजर पाबंदियों में कुछ छूट दी जा सकती है।

व्यापारियों की मांग खत्म हो वीकेंड कर्फ्यू

वहीं, सदर बाजार के व्यापारियों ने एलजी अनिल बैजल से वीकेंड कर्फ्यू हटाने की मांग की है। इसके साथ ही बाजारों में आड-ईवन सिस्टम भी खत्म करने की अपील की है। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशंस के वाइस चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने उपराज्यपाल को दिए ज्ञापन में कहा कि पिछले दो साल में दिल्ली के बाजारों में लाॅकडाउन समेत कई पाबंदियां लगाई गई। इससे कारोबार पर विपरीत असर पड़ा है। सप्ताहांत कर्फ्यू और दुकानों के लिए सम-विषम नियम के कारण कारोबार नीचे जा रहा है। लोग एनसीआर के दूसरे शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.