ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पेंशनर्स बोले- 65 की उम्र पर 5 और 80 पर 20% पेंशन क्यों नहीं बढ़ाती सरकार

शिवपुरी: हम वही सरकारी नुमाइंदे रहे हैं जिन्होंने सरकार की हर योजना को अमल में लाने का काम बेहतर ढंग से किया है। और तो और सरकार ने देश के लिए किए गए काम के लिए समय-समय पर हमारी सराहना भी की है। लेकिन सेवानिवृत्ति हो जाने के बाद सरकार का हम पेंशनर से मोह भंग हो गया। और हमारी मांगों को वह अनसुना कर रही है। हम सब को यह बर्दाश्त नहीं है, यदि हमारी 10 सूत्रीय मांगे नहीं मानी गई तो फिर हमें मजबूरन धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने बाध्य जो होना पड़ेगा।यह बात पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कही।पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रमुख अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सभी पेंशनर्स को 65 वर्ष की आयु पर 5 फ़ीसदी,70 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 फ़ीसदी, 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 15 फीसदी और 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 20 फीसदी पेंशन बढ़ोतरी की जाए। आखिर बुजुर्ग पेंशनर्स ने सरकार का क्या बिगाड़ा है जो उन्हें परेशान किया जा रहा है।पेंशनर्स एसोसिएशन ने 10 सूत्रीय मांगों बताईप्रदेश के सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू हो।केंद्र सरकार की भांति पेंशनर्स को प्रदेश मे 38% महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए।सातवें वेतनमान का 27 महीने का एरियर प्रदान करे।सभी पेंशनर्स को आयुष्मान योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिले। -धारा 49 को समाप्त करे।उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार 80 वर्ष के स्थान पर 79 वर्ष पूर्ण होने पर 20 फीसदी पेंशन बढ़ोतरी का लाभ दें।केंद्रीय कर्मचारियों की भांति 1000 रुपए मेडिकल भत्ता, कर्मचारियों की भर्ती के बाद पेंशनर की मृत्यु पर 50000 रुपए मृत्यु उपादान राशि प्रदान की जाए।छठवें वेतनमान का 32 माह का एरियर प्रदान किया जाए।”मध्यप्रदेश राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश बुधौलिया के आव्हान पर संगठन की जिला शाखा शिवपुरी द्वारा पेंशनर्स की लंबित 10 सूत्रीय मांगों को शासन से मनवाने की दृष्टि से ज्ञापन सौंपा।”-अशोक सक्सेना, प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन शिवपुरी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.