ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Election 2022: पीएम मोदी देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, नमो ऐप के जरिए होगी बात

नई दिल्ली। देश में कुछ ही दिनों बाद पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करने जा रहे हैं। पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे।

भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल BJP4India से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो ऐप पर संवाद करेंगे। इस ट्वीट में जानकारी दी गई है कि 18002090920 पर मिस्ड काल कर नमो ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात, मणिपुर में दो और पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक-एक चरण में मतदान होगा। उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा जबकि मणिपुर में 27 फरवरी और तीन मार्च को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान के साथ ही विधानसभा चुनावों की शुरुआत होगी। 10 मार्च को पांचों राज्‍यों में मतगणना होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.