ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी छोटी दिवाली पर जाएंगे अयोध्‍या

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी छोटी दिवाली यानी 23 अक्‍टूबर को अयोध्‍या में होंगे। वह वहां रामलला के दर्शन और पूजा अर्चना के साथ ही सरयू घाट पर आरती और राम की पैड़ी पर होने वाले भव्‍य दीपोत्‍सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी का कार्यक्रम जारी हो गया है।इसके मुताबिक पीएम 23 अक्‍टूबर को शाम 4:55 बजे भगवान रामलला विराजमान का दर्शन और पूजन करेंगे। शाम 5:05 बजे पीएम रामजन्‍मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे। शाम 5:40 बजे भगवान राम का राज्‍याभिषेक करेंगे। शाम 6:25 बजे पवित्र सरयू नदी के घाट पर आरती करेंगे। इसके बाद शाम 6:40 बजे दीपोत्‍सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7:25 बजे पीएम ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा भी देखेंगे।अयोध्‍या में छठे दीपोत्‍सव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इस दीपोत्‍सव साढ़े 14 लाख दीप जलाकर 23 अक्‍टूबर को नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड के तौर पर दर्ज किया जाएगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.