ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आंध्रप्रदेश से लेकर आया था बारूद, माओवादियों को सप्लाई करने जाते वक्त पकड़ाया

जगदलपुर: नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामान के साथ एक नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आंध्रप्रदेश मजदूरी करने गया हुआ था। वहीं से बारूद लेकर आया था। अब नक्सलियों को सप्लाई करने जाते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने नक्सलियों के सप्लाई चेन को तोड़ा है। मामला जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक युवक के पास भारी मात्रा में विस्फोटक सामान है। जो नक्सलियों को देने जा रहा है। युवक बास्तानार के बस स्टैंड में खड़ा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित की और मौके के लिए रवाना किया गया। जिसके बाद बस स्टैंड पहुंच जवानों ने मुखबिर के बताए हुलिया के अनुसार एक युवक को पकड़ लिया।विस्फोटक सामान बरामद किया गया।जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछ्ताछ में युवक ने अपना नाम मंगलू मड़कामी बताया। जो बीजापुर जिले के भैरमगढ़ का रहने वाला है। जो पिछले साल भर से बस्तर जिले के काकलुर में रह रहा था। इसने पुलिस को बताया कि, आंध्र प्रदेश मजदूरी का काम करने के लिए गया हुआ था। वहीं से भारी मात्रा में विस्फोटक लाकर अपने पास रखा था।हालांकि, आंध्र प्रदेश से कहां से लाया पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है। इसे बीजापुर जिले में नक्सलियों को देने जा रहा था। इससे पहले भी विस्फोटक की सप्लाई कर चुका है। पुलिस ने सोमवार की देर शाम मामले की जानकारी दी। अफसरों का कहना है कि, यह नक्सलियों का सप्लाई चेन था। जिसे तोड़ा गया है।यह सामान किया गया बरामदनक्सली सहयोगी के पास से 2 नग ईको प्राईम बुस्टर 83 एम.एम. 2.78 KG, 6 नग एन एपीपेल पावर एक्सप्लोजिव (क्लास) 25 एमएम 125 ग्राम, 6 नग डेटोनेटर लगा हुआ तार एल.डी.डी.-11, 2 नग डेटोनेटर लगा हुआ तार एल.डी.डी.-12, 7 नग डेटोनेटर लगा हुआ तार, 2 फीट कॉर्डेक्स वायर, एक बंडल नीले रंग का पतला तार, पीले रंग का एक्सल वायर 16 मीटर वायर जिसमें 5 डेटोनेटर लगा है बरामद किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.