477 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, दिव्यांगों को देंगे ट्राई साइकिल
देवरिया: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथदेवरिया में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बुलावे पर 2:30 बजे आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा के मैदान में स्टेट प्लेन से पहुंचेंगे। यहां कृषि मेला, विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। इसके बाद करीब 477 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। करीब एक घंटा तक जिले में रुकने के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। इसको लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारी की है।आपको बताते हैं सीएम का कार्यक्रम18 से 20 अक्टूबर तक जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में ऊर्जा और खेल मंत्री रहे रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय कृषि मेला, प्रदर्शनी और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। इसमें पहले दिन 18 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।सीएम करीब 477 करोड़ रुपये की लागत से 233 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान जोन स्तरीय एग्रोक्लाइमेटिक तीन दिवसीय किसान मेला और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद प्राइमरी और जुनियर कक्षाओं के चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र, छात्राओं को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देंगे।किसानों को दी जाएगी किटकृषि मेले में मुख्यमंत्री के हाथों 6 किसानों को कृषि बीज किट भी दिया जाएगा। दिव्यांगो को ट्राई साइकिल भी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान चिन्हित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.