बलिया में खून से लथपथ मिली थी पीड़िता, विधायक केतकी हुईं भावुक, बोली-मैं भी बेटी की मां हूं
बलिया: किशोरी की मां से बात करतीं विधायक केतकी सिंह।बलिया के नगरा थाना के ताड़ीबड़ागांव में घायल किशोरी के घर मंगलवार को योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू व मंत्री सुरेश राही व विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल पहुंचे। स्वजनों को मदद का भरोसा दिया।न्याय दिलाने का भरोसा व उपचार में हर संभव मदद का भरोसा दिया। घटना के सम्बंध में नगरा थानाध्यक्ष व सीओ रसड़ा से विस्तृत जानकारी ली। कहा कि किशोरी के उपचार में आर्थिक रूप से कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। बेहतर चिकित्सकों की टीम लगायी गयी है।किशोरी संग हुई घटना की जितनी भर्त्सना की जाय कम है। उन्होंने डीएम एसपी को मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि कोई निर्दोश बेवजह न हो फंसे, इसका भी ध्यान रहे। किशोरी के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कई और धारायें जुड़ेंगी। घटना को लेकर सरकार गंभीर है।केतकी सिंह हुई भावुककिशोरी की परिजनो से बात करते हुये विधायक केतकी सिंह भावुक हो गयीं। कहा कि जल्द बिटीया स्वस्थ होगी। वह भी बेटी की मां हैं, एक मां का दर्द समझ सकती हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, महामंत्री आलोक शुक्ल,सतवीर सिंह,प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।विधायक केतकी सिंह किशोरी के परिवार से बातचीत के दौरान भावुक नजर आईं।पूर्व मंत्री ने पुलिस की करवाई पर उठाये सवालनगरा ताड़ीबड़ा गांव में किशोरी के साथ हुए बर्बरता में पुलिस की कार्रवाई पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सवाल खड़ा कर दिया। सोमवार को पुलिस पर जांच में बरगलाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की जांच कर घटना में शामिल सभी आरोपितों को कड़ी करवाई करने की मांग की।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.