पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने दी प्रस्तुति, चर्चित गीतों की होती रही डिमांड
देवरिया: देवरिया के पथरदेवा कस्बे में आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय किसान मेला की पहली रात सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्म श्री मालिनी अवस्थी ने अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को खूब झुमाया। लोक गायिकी में अपनी ख्याति के अनुरूप गांव किसान और महिलाओं से जुड़ी लोक विधा के रंग अपनी प्रस्तुति में भरते हुए मालिनी अवस्थी ने महिलाओं को खूब मोहा। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।मालिनी अवस्थी ने अपने गायन की शुरुआत गणेश वंदना ‘ घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो…’ से की। इसकी बाद श्रोताओं और मंच के बीच सम्मोहन का क्रम देर रात तक चलता रहा। ग्रामीण परिवेश की महिलाओं के मन को गीत से टटोला पथरदेवा कस्बे में आई मालिनी अवस्थी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में गांव और देहात की महिलाएं और लड़कियां आई थीं। उन्होंने निमिया के डाल मईया…. गाकर महिलाओं को सहज तरीके से जोड़ा।चर्चित गीतों का हुआ गायनइसके बाद उन्होंने अपने सबसे चर्चित गीतों की श्रृंखला में रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे, जवने टिकसिया पिया मोरे जाएं, पनिया बरसे टिकट गली जाए रे…. गाकर ग्रामीण महिलाओं की तब की विरह वेदना को उकेरा, जब पति नौकरी के लिए मुंबई दिल्ली जैसे शहरों में ट्रेन से जाते हैं, सईयां मिले लरिकइया मैं क्या करूं…, तार बिजली से पतले हमारे पिया गाकर सभी का खूब मनोरंजन किया। इसी बीच श्रोताओं की मांग पर अंगुरी में डसले बिया नगीनिया रे.. गाकर खूब तालियां बटोरी।कृषि मंत्री ने किया स्वागतपद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका मालिनी अवस्थी का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान जितेंद्र प्रताप राव, जिला पंचायत सदस्य सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.