ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारी मात्रा में IED और गोला बारूद बरामद

झारखंड| राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों ने हाल ही में झारखंड के बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से पूरी तरह से मुक्त कराया था। अब खबर है कि कोबरा बटालियन ने बूढ़ा पहाड़ से सटे थालिया व झंडी मुंडी पहाड़ पर सर्च अभियान चलाया है। इस दौरान उन्होंने यहां से भारी मात्रा आईईडी,तीन हैंड ग्रेनेड, हथियार व गोला बारूद सहित काफी अन्य सामग्रियां बरामद की हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोबरा 203 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी है।मंगलवार को सर्च अभियान के दौरान कोबरा बटालियन की टीम को झंडी मुंडी नामक पहाड़ पर प्लास्टिक के तिरपाल से बनाया गया कैंप नजर आया। ये कैंप नक्सलियों के द्वारा बनाए गया था। इसके बाद इसकी गहनता से जांच की गई तो भारी मात्रा छिपाए गए हथियार व विस्फोटक को बरामद किया गया।
इस कैंप से बरामद किए गए सामान में 22 आईईडी, सात वीएचएफ सेट, दो वीएचएफ यूजर मैनुअल, 12 बैटरी, तीन एचई 36 ग्रेनेट, 160 मीटर केबल तार, 9 आईईडी सीरीज सिस्टम, 26 डेटोनेटर, चार किलो केमिकल सहित भोजन बनाने और दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।इससे पहले बीते शनिवार को कोबरा बटालियन ने चार आईईडी समेत अन्य सामग्री को बरामद किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.