ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 31 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप के आठवां मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 31 रन से हरा दिया। बुधवार को होबार्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 122 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम सुपर 12 में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। क्वालिफायर राउंड में वेस्टइंडीज को अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में विंडीज के लिए यह मैच करो या मरो वाला था और कैरिबियाई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को बाहर होने से बचा लिया।

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोशेप ने शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट झटके। वहीं, जेसन होल्डर ने तीन विकेट लिए। अकील हुसैन, ओबेद मैकॉय और ओडियन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 29 रन जॉन्गवे ने बनाए। वहीं, मधेवेरे ने 27 रन की पारी खेली। 154 रन का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने अच्छी शुरुआत की थी। पांच ओवर का खेल होने तक जिम्बाब्वे ने दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए थे, लेकिन जिम्बाब्वे का मध्यक्रम कुछ खास नहीं कर पाया। 17 रन के अंतराल में जिम्बाब्वे के चार विकेट गिरे और अंत में पूरी टीम 18.2 ओवर में 122 रन बनाकर आउट हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.