ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

T20 World Cup 2022 खेलने के लिए शोएब मलिक ने छोड़ा था सीपीएल का ऑफर

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जबसे पाकिस्तानी स्क्वॉड का ऐलान हुआ था, तभी से इस बात की चर्चा हो रही है कि शोएब मलिक को टीम में जगह क्यों नहीं मिली? तमाम पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट एनालिस्ट ने इसको लेकर अपनी बात भी रखी, लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि शोएब मलिक ने इस टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए क्या कुछ दांव पर लगाया है। शोएब मलिक को इस साल कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने पाकिस्तानी स्क्वॉड में चुने जाने के लिए इस ऑफर को ठुकरा दिया और अंत में उन्हें पाकिस्तानी स्क्वॉड में भी जगह नहीं मिली।
पाकिस्तान के न्यूज चैनल के द पवेलियन पैनल में शामिल शोएब मलिक ने शो के दौरान इस बात का खुलासा किया। वकार यूनिस ने शोएब मलिक का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें दुनिया भर की तमाम टी20 लीग में खेलने का मौका मिल सकता था, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान टीम को सबसे ऊपर रखा।
इसी बात पर जवाब देते हुए शोएब मलिक ने बताया कि उन्हें सीपीएल में खेलने के लिए एक नहीं दो बार ऑफर में मिला था, लेकिन वह चाहते थे कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तानी टीम का हिस्सा बनें। पाकिस्तान के कमजोर मिडिल ऑर्डर के लिए मलिक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते थे, लेकिन सिलेक्टर्स ने कहा कि पाकिस्तानी टीम फ्यूचर को ध्यान में रखकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए स्क्वॉड का चयन कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.