बुधवार को लहसुन 7251, सोयाबीन 5180, गेंहू 2638 के उच्चतम दामों पर बिका
मंदसौर: मंदसौर कृषि उपज मंडी में 19 अक्टूबर बुधवार को 40 हजार 346 बोरी जिंसों की आवक हुई। कृषि मंडी में सबसे ज्यादा 19 हजार बोरी लहसुन, 12 हजार बोरी सोयाबीन और 3 हजार 50 बोरी गेंहू की आवक रही।मंदसौर कृषि उपज मंडी में कृषि जिंसों के भाव6 दिन बंद रहेगी कृषि मंडियाजिले में आने वाले पांच दिनों तक कृषि मंडियों में अवकाश रहेगा। यह अवकाश 22 से 27 अक्टूबर तक रहेगा। 22 अक्टूबर को माह का अंतिम शनिवार और इसके बाद धनतेरस, दीपावली, भाईदूज की छुट्टियां रहेगी।मंडी में सोयाबीन लहसुन की बम्पर आवक 20 अक्टूबर तक ही लेंगे उपजइन दिनों कृषि मंडियों में सोयाबीन और लहसुन की बम्पर आवक हो रही है। आने वाली छुट्टियों और बम्पर आवक के चलते 20 अक्टूबर गुरुवार को रात 8 बजे तक ही मंडी में उपज की एंट्री ली जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.