वजीराबाद में यमुना में डूबे तीन लड़के, एक को समय रहते बचाया
नई दिल्ली: कसोनिया विहार यमुना नदी में 3 लड़के डूब गए।वजीराबाद में दूसरे पुश्ता सोनिया विहार यमुना नदी में 3 लड़के डूब गए। इनमें समय रहते एक ग्यारह साल के लड़के को बचा लिया गया। अभी दो अन्य लड़कों का कुछ पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक 17 अक्टूबर को वजीराबाद थाने को इन बच्चाें के यमुना नदी में डूब जाने की सूचना मिली।पुलिस मौके पर पहुंची जहां कॉलर संदीप कुमार मिला। उसने बताया चौथा पुश्ता सोनिया विहार निवासी राहुल, कार्तिक और हिमांशु नाम के तीनों लड़के डूब गए थे। इनमें से समय रहते हिमांशु को बचा लिया गया। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर एनडीआर टीम, बोट क्लब और निजी गौताखोरों ने यमुना में डूबे दोनों लड़कों की तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.