ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कहा- अपने ही घर में जीतने पर बधाई, निकाय चुनाव में सभी सीटों पर जीतेगी भाजपा

पीलीभीत: स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप।योगी सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। यहां उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ तमाम योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर तंज कसा और कहा कि अपने ही घर में जीतने के लिए बधाई।स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दिव्यांग कल्याण विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को बुलाकर तमाम योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के बाद पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाकर आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।भाजपा के आगे कांग्रेस नहीं आती नजरकांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष चुने जाने पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपने ही घर में चुनाव जीतकर फतह हासिल की है। ऐसे में कांग्रेस कार्यालय पर कुछ समय के लिए जश्न का माहौल है, लेकिन इस जश्न का कोई मतलब नहीं बनता। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के आगे कहीं भी कांग्रेस नजर नहीं आ रही है। वैसे भी हुजूर आते-आते काफी देर कर दी।सबके साथ सबका विकास के मुद्दे पर चलती है भाजपामंत्री नरेंद्र कश्यप से निकाय चुनाव में पसमांदा समाज को हिस्सेदारी देने को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर काम करती है। ऐसे में पसमांदा समाज के लोगों को भी टिकट देने का काम किया जाएगा और पार्टी में भी उन लोगों की हिस्सेदारी तय होगी। आगामी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.