ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

योगी आदित्यनाथ बहादुर और मेहनती मुख्यमंत्री

लखनऊ | माफिया अतीक अहमद के सुर गुरुवार को बदले-बदले नजर आए। एक तरफ उनकी पत्नी सरकार पर आरोप लगाती रहती हैं तो दूसरी तरफ अतीक अहमद सीएम योगी की गुणगान करते दिखाई दिए। गुजरात की जेल से लखनऊ के सीबीआई कोर्ट में आए माफिया अतीक अहमद ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत बहादुर और ईमानदार हैं। वह बहुत मेहनत कर रहे हैं।

अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से कल रात ही लखनऊ लेकर आया गया था। बसपा से विधायक रहे राजू पाल की हत्या का आरोप अतीक और उनके भाई अशरफ पर है। गुरुवार को उन्हें सीबीआई की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस वैन में बैठे अतीक से मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा तो वह सीएम योगी का गुणगान करने लगे।

अतीक अहमद को गुरुवार को लखनऊ के एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। अतीक अहमद हाथ हिलाते हुए और हंसते हुए पुलिस वैन से नीचे उतरा। उसने अपने समर्थकों का अभिवादन किया। मीडिया से बातचीत में अतीक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी बहुत बहादुर और ईमानदार मुख्यमंत्री हैं। बहुत मेहनत कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.