मोहन भागवत से मिले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर करीब 12:45 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक स्थल गौहनिया में पहुंचा। इस संबंध में बताया गया कि जनसंख्या जनसंख्या नियंत्रण नीति पर चर्चा हुई। अयोध्या में भव्य दीप उत्सव की तैयारी के संबंध में मोहन भागवत को औपचारिक रूप से सीएम योगी ने निमंत्रण दिया।
सूत्रों ने बताया सघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच जनसंख्या नियंत्रण नीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसको रोकने के लिए कानून बनाने और इसे सख्ती से लागू करने पर वार्ता हुई। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की आगामी नीति मे संघ के इस एजेंडे की झलक देखी जा जा सकती है। बताया गया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ ने एक साथ दोपहर का भोजन भी किया। इस दौरान संघ के बड़े पदाधिकरियों के अलावा सह संघ कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले भी मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.