दुकानदार ने जमीन पर पटककर पैरों से मारी ठोकरें, SGPC से जताई नाराजगी
अमृतसर: पैरों में फैंका हुआ गोल्डन टेंपल का मॉडल।पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के मॉडल की बेअदबी का मामला सामने आया है। जिसकी एक CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें एक दुकानदार गोल्डन टेंपल को तोड़ता दिख रहा है। निहंग सिखों ने गोल्डन टेंपल के सामने मार्केट में दुकानदार व उसके बेटे के खिलाफ सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है।निहंग सिखों ने आरोप लगाया कि गोल्डन टेंपल के सामने बनी मार्केट में शॉप नंबर 102-103 के मालिक कश्मीर सिंह व उसके बेटे ने यह बेअदबी की है। जिसकी शिकायत उनकी तरफ से गलियारा चौकी में दे दी गई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार रात 9 बजे के करीब कश्मीर सिंह की दुकान पर एक हिंदू व्यक्ति गोल्डन टेंपल का मॉडल देने आया था। उसने 12 हजार रुपए में वे मॉडल तैयार किया था। लेकिन जब उस हिंदू युवक ने अपना मेहनताना मांगा तो कश्मीर सिंह के साथ उसकी तू-तू मैं-मैं हो गई।गोल्डन टेंपल के सामने मार्केट में पहुंची निहंग जत्थेबंदी के सदस्य।कश्मीर सिंह ने मॉडल को मारी ठोकरेंनिहंग सिखों ने बताया कि कश्मीर सिंह ने उस मॉडल को गुस्से में आकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसे पैरों से ठोकरें भी मारी। मामला सामने आने के बाद सभी सिख इकट्ठे होकर दुकान पर भी गए। अब गलियारा चौकी में उसके खिलाफ शिकायत की गई है।SGPC से जताई नाराजगीनिहंग सिखों ने इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) से नाराजगी भी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह जो शिकायत उनकी तरफ से की गई है, इसे SGPC या धर्म प्रचार कमेटी की तरफ से किया जाना चाहिए थे। बेअदबी की घटनाएं रोज हो रही हैं, लेकिन SGPC इस पर सख्त कदम नहीं उठा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.