ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सलमान खान को हुआ डेंगू,इस हफ्ते ‘बिग बॉस 16’ होस्ट करेंगे करण जौहर

पिछले दिनों ये जानकारी सामने आई थी कि इस हफ्ते बिग बॉस 16 में सलमान खान नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह करण जौहर ले सकते हैं। लेटेस्ट खबर है कि सलमान को डेंगू हो गया है जिस वजह से वह होस्ट नहीं करेंगे।

टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस इस सीजन में भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस 16 की खास बात है कि इस बार वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि शुक्रवार और शनिवार को प्रसारित हो रहा है जब सलमान खान आते हैं। सलमान खान जिस दिन आते हैं बाकी दिनों की अपेक्षा उस दिन की टीआरपी ज्यादा रहती है लेकिन इस हफ्ते फैन्स के लिए परेशान करने वाली खबर आई है। सलमान को डेंगू हो गया है जिसकी वजह से इस हफ्ते करण जौहर शो को होस्ट करेंगे।

पिछले दिनों ये जानकारी सामने आई थी कि इस हफ्ते सलमान खान नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह करण जौहर ले सकते हैं। अब ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को डेंगू हो गया है। वह आने वाले एपिसोड में नहीं दिखेंगे। अभिनेता जब तक ठीक होकर नहीं आ जाते करण जौहर ही होस्ट करेंगे। हालांकि अभी तक सलमान खान या मेकर्स की ओर से इस पर आधिकारिक रूप से जानकारी सामने नहीं आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.