ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रोनाल्डो को लेकर मैनचेस्टर यूनाइटेड पर बुरी तरह भड़के पीटरसन

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। इंग्लैंड की टीम इस बार दावेदार के रूप में उतरेगी। वहां के फुटबॉल क्लब भी टीम का समर्थन कर रहे हैं। इसी क्रम में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने टूर्नामेंट के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की तस्वीर का इस्तेमाल किया। इससे पीटरसन भड़क गए। उन्होंने क्लब से कहा कि वह उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करे और अपने साथ उनका नाम नहीं जोड़े।

पीटरसन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर क्लब और मैनेजर एरिक टेन हक की खिंचाई की। पीटरसन के कमेंट के बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, “यह टी20 वर्ल्ड कप है। हमने क्रिकेट के दिग्गजों का स्वागत किया है। ये आईसीसी स्थानों पर खेले हैं और कई नायकों से मिले हैं।”

इस पर पीटरसन ने कमेंट करते हुए लिखा, ”कृपया मेरी तस्वीर को हटाए। मैं एक ऐसे क्लब के साथ जुड़ाव नहीं चाहता, जिसका प्रबंधन एक ऐसे जोकर द्वारा किया जाता है, जो अब तक के सबसे महान फुटबॉलर का पूरी तरह से अनादर कर रहा है। रोनाल्डो बॉस हैं। उस जोकर को जागने की जरूरत है जिसे कोई याद नहीं रखेगा।”

बताया जा रहा है कि टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ मैच के दौरान रोनाल्डो ने यूनाइटेड मैनेजर एरिक टेन हाग से कहा कि वह विकल्प के तौर पर मैदान में नहीं जाना चाहते। बाद में रोनाल्डो को चेल्सी के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया। हालांकि, रोनाल्डो ने कहा कि वह मैनचेस्टर यूनाइटेड का सम्मान करते हैं और टीम के लिए प्रैक्टिस जारी रखेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.