CM योगी को चिट्ठी लिखी, कहा केडीए वीसी ने भू-माफियाओं पर चलाया बुलडोजर, इसलिए हो रहीं झूठी शिकायतें
कानपुर; अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले और कानपुर लोकसभा से सांसद सत्यदेव पचौरी। कानपुर विकास प्राधिकार (KDA) वीसी के खिलाफ लगातार शासन में शिकायतों के बाद अब दोनों सांसदों ने मोर्चा खोल दिया है। सांसद सत्यदेव पचौरी और देवेंद्र सिंह भोले ने मुख्यमंत्री और शासन को चिट्ठी लिखकर कहा है कि केडीए वीसी ने भू-माफियाओं की अवैध संपत्ति और अवैध बिल्डिंगों पर बुलडोजर चलाया है। माफियाओं से करोड़ों की संपत्तियां खाली कराई हैं। इसी की खुन्नास निकालने के लिए भू-माफिया उन्हें हटवाना चाहते हैं। इसके चलते उनके खिलाफ शासन से लेकर लोकायुक्त तक झूठी शिकायतें की जा रही हैं।सांसद देवेंद्र सिंह भोले और सांसद सत्यदेव पचौरी का पत्र।केडीए वीसी के खिलाफ साजिश के तहत शिकायतों का आरोपकेडीए वीसी के खिलाफ केडीए बोर्ड के सदस्य रहे चुके रामलखन रावत ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई है। वह भाजपा में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि केडीए वीसी अरविन्द सिंह ने भ्रष्टाचार, जनता से दुर्व्यवहार, सरकारी रुपए की बर्बादी करते हैं। एक दो नहीं, कुल 11 शिकायतें की गई हैं। इसी तरह बार एसोसिएशन समेत अन्य ने शासन में केडीए वीसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसी बीच शहर में रहने वाले कानपुर लोकसभा से सांसद सत्यदेव पचौरी और अकबरपुर लोकसभा से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा।दोनों सांसदों ने साफ तौर पर लिखा है कि केडीए वीसी शासन की मंशा के मुताबिक ताबड़तोड़ भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। हजारों करोड़ रुपए की सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं से मुक्त कराया है। आम जनता के लिए केडीए की नई योजनाएं लांच कर रहे हैं। इसके साथ ही औद्योगिक नगरी के विकास को गति देने के लिए केडीए वीसी ने उन्नाव में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट का खाका खींच लिया है।केडीए वीसी ने विकास को नई दिशा और दशा दीदोनों सांसदों ने अपने पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि केडीए वीसी अरविंद सिंह ने अवैध बिल्डिंगों और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके एक सकारात्मक मैसेज दिया है। इससे सरकार की छवि में सुधार और जनमानस में सरकार के प्रति भरोसा जमा है। लेकिन भू-माफिया साठगांठ करके शासन में झूठी और मनगढ़त शिकायतें कर रहे हैं। इससे कि उन्हे पद से हटाया जा सके। जबकि विकास को नई दशा और दिशा देने के लिए केडीए वीसी का पद पर बने रहना सरकार और समाज के लिए उचित रहेगा।बार एसोसिएशन ने भी शासन को लिखा पत्र।बार एसोसिएशन ने भी की सराहनाबार एसोसिएशन के महामंत्री अनुराग श्रीवास्वत ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर केडीए वीसी के कामकाज की तारीफी की है। उन्होंने भी लिखा है कि केडीए वीसी ने भू-माफियाओं के खिलाफ एतिहासिक कार्रवाई की है। इससे पब्लिक के बीच केडीए की छवि में सुधार हुआ है। भू-माफियाओं पर शासन का खौफ है। इसके चलते केडीए वीसी के खिलाफ लगातार झूठी और भ्रामक शिकायतें की जा रही हैं। हमारी संस्था कानपुर विकास प्राधिकारण और उसके उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.