ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान लेकर फरार दुल्हन

कानपुर| जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नवविवाहित दुल्हन शादी के एक दिन बाद अपने पति के घर से नकदी और जेवरात समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गई। बाद में, उसने अपने पति को उसके मोबाइल फोन पर फोन किया और उससे अब और संपर्क न करने के लिए कहा।

शख्स ने अब पुलिस को शिकायत दी है और मामले की जांच की जा रही है।

घटना 4 अक्टूबर की है, लेकिन शनिवार शाम को कानपुर जिले के बिल्हौर थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला संज्ञान में आया।

पुलिस के अनुसार, जेडपुर गांव निवासी अरविंद ने अपनी शिकायत में कहा है कि तकतौली गांव के दो लोगों ने उसकी शादी तय करने के लिए उससे 70 हजार रुपये की मांग की।

फिर वे उसे बिहार के गया ले गए और रुचि नाम की लड़की से उसकी शादी तय कर दी। 30 सितंबर को पैसे लेने के बाद दोनों युवक उसे एक होटल में ले गए और लड़की की फोटो दिखाई। अगले दिन 1 अक्टूबर को गया के एक मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। शादी के बाद वह पत्नी के साथ गांव आया था।

उसने अपनी शिकायत में कहा, “चार अक्टूबर को जब वह उठा, तो उसकी पत्नी घर से गायब थी, साथ ही एक बॉक्स में रखे 30,000 रुपये की नकदी और शादी में उसे दिए गए गहने और कपड़े भी गायब थे।”

थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है और आरोपी महिला व पुरुषों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.