ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

त्योहारों पर कानून व्यवस्था में ड्यूटी करने वालों को कलेक्टर-एसपी ने सम्मानीत

हरदा: शनिवार देर शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में नगर और ग्राम सुरक्षा समिति का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने धार्मिक त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था में सराहनीय ड्यूटी करने वाले नगर और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए सम्म्मनित किया।इस दौरान एसपी अग्रवाल ने अपने कार्य क्षेत्र में ड्यूटी किस प्रकार की जानी है, उसके संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में कलेक्टर ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने रक्षा समिति के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर कानून व्यवस्था, गणेश विसर्जन, दुर्गा विसर्जन, मिलादुन्नबी पर्व की कानून व्यवस्था ड्यूटी में सराहनीय कार्य करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया साथ ही ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों को जैकेट, कैप, सीटी, डंडे बांटे।कार्यक्रम में डीएफओ अंकित पांडे और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिसोनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा हिमानी मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली, सिविल लाइन, महिला थाना, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी यातायात एवं रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.