ब्रेकिंग
कारगिल विजय दिवस: CM धामी ने की शहीद के परिजनों के लिए 4 बड़ी घोषणा UP में नहीं रुक रहा कांवड़ियों का बवाल, अब मेरठ में कार में की तोड़फोड़; कई लोग घायल कांवड़ मार्गों पर मस्जिदों से हटने लगे त्रिपाल, 24 घंटे में ही बैकफुट पर आया हरिद्वार प्रशासन हरभजन सिंह ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात, सीएम की गिरफ्तारी के बाद पहली मीटिंग ‘गाजा में मासूमों की मौत, नेतन्याहू US में बजवा रहे तालियां’, प्रियंका गांधी का फूटा गुस्सा ‘मां सीता के कपड़े…’, ऐसा क्या बोल गए इंद्रदेव महाराज कि मांगनी पड़ी माफी? संगठन से सत्ता तक OBC को तरजीह… लोकसभा की हार का हिसाब बराबर करने में जुटी BJP राज्यपाल के बारे में टिप्पणी कर सकती हैं ममता… कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्देश- मानहानि केस से बचें काजल हत्याकांड: लेडी डॉन जेबा और उसका देवर दोषी करार, जज का फैसला सुन फूट-फूट कर रोने लगी यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है… सीएम योगी को लेकर संजय सिंह का बड़ा दावा

कांग्रेस में शामिल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी संग फोटो शेयर कर बोली-एक और लड़की लड़ने को तैयार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। जहां कई नेता एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं ग्लैमर की दुनिया से भी कई स्टार्स राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय और खूबसूरती से सभी को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। रानी ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी। रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही है।

फोटो के साथ रानी ने कैप्शन लिखा, एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है, प्रियंका जी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती है’ के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर। रानी चटर्जी के इस खबर को शेयर करने के साथ ही उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। एक फैन ने लिखा कि वैरी गुड। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा- स्वागत है कांग्रेस में। बता दें कि प्रियंका ने यूपी में लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान शुरू किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.