ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

4 बोरी विस्फोटक सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ केस

मेरठ: सठला गांव में अवैध पटाखे बनाने वाले युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया है। मवाना पुलिस ने अवैध पटाखे बनाने वाले एक युवक को अरेस्ट किया है। जहां युवक के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक अन्य लोगों के साथ घर में ही पटाखे बनाता था।अवैध पटाखों के लिए बदनाम है सठला गांवमवाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सठला गांव में छापा मारा। जहां पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ इबादुल्ला उर्फ गोलू पुत्र मंजूर अहमद निवासी ग्राम सठला थाना मवाना को अरेस्ट किया है। जिसके पास से चार बोरे अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह गांव अवैध पटाखे बनाने के लिए बदनाम है। हर साल इस गांव में अवैध पटाखे बनाए जाते हैं। पिछले साल भी गांव में अवैध पटाखे बनाते समय गांव में विस्फोट में चार लोग झुलस गये थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.