ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटाखा फोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर,1 की मौत,1 घायल

भदोही में शहर से सटे नईबाजार के मुख्य बाजार गोला मंडी में पटाखा को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद बवाल  हो गया। इस दौरान एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर की बारिश के साथ ही धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया। इसके कारण 25 वर्षीय जितेद्र सोनकर नामक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष का अधेड जिंदगी व मौत से जूझ रहा है। मामले की जानकारी के बाद मौके पर जवानों के साथ आला अफसर पहुंचे।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि बाजार में सोनकर पक्ष के लोग पुलिस चौकी नईबाजार के कुछ ही दूर पर गोला मंडी चौराहे के पास सोमवार की देर रात करीब दो बजे पटाखा फोड़ रहे थे। तेज आवाज होने के कारण दूसरे पक्ष के पप्पू मोदनवाल व अन्य लोगों ने मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

मामला बढ़ने पर एक दूसरे पर जमकर ईंट व पत्थर बरसाए गए। किसी ने जितेंद्र सोनकर नामक युवक के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। देर रात ही जवानों ने पहुंच कर स्थिति को काबू पाया। घायलों को शहर के एमबीएस में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि पप्पू को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.