ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रास्ते को लेकर दो पक्षों में चल रहा था टकराव, पूरे परिवार पर बरसाए लाठी-डंडे, 5 घायल

हरदोई: हरदोई के शहर कोतवाली इलाके में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। जिसमें लाठी-डंडों से मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो सामने आया है। परिजनों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वीडियो में महिलाओं की भी दबंगों ने लाठियों से बेरहमी से पिटाई की है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना क्रम शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरगुज्जा का है। दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लाठी-डंडे चलने से पांच लोग घायल हुए है, रास्ते के विवाद में हुई मारपीट से घायलों में कोहराम मचा है। पीड़ित विपिन यादव का आरोप है कि घर के पीछे से वह निकलता है। जिसको लेकर शंभू यादव का परिवार उनसे रंजिश मानता है।रास्ते से निकलने पर टोका थाजब शंभू यादव के बेटे सुधीर यादव ने उसके परिवार को मना किया कि इस जगह से न निकलिए तो पीड़ित परिवार के लोगों ने कहा कि रोड है हम निकलेंगे। इस बात से रंजिश मान रहे शंभू यादव ने बेटे छोटू उर्फ मोहित,दीपू,बोदिल,सुधीर के साथ विपिन के परिवार पर लाठी-डंडो से हमला बोल दिया। जिसमें पीड़ित विपिन की मां-बहन व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ दबंगों ने मारपीट की। मारपीट में पीड़ित परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं।मारपीट के दौरान महिला को खींचते दबंग।CO बोले- आपसी रंजिश का है मामलासीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया, ” गुरगुज्जा के यादव परिवार में आपसी रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर दोनों में लाठी-डंडे चले और जमकर विवाद हुआ है। जिसमें पांच लोग घायल हुए है, लेकिन पीड़ित परिवार ने अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.