ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति जैन द्वारा पर्यावास भवन परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न

संवैधानिक कर्तव्यों का भी दृढ़ता से पालन करें  

73वें गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने 26 जनवरी की सुबह 8 बजे पर्यावास भवन परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आयोग के माननीय सदस्यद्वय  मनोहर ममतानी एवं सरबजीत सिंह तथा पर्यावास भवन परिसर में लगने वाले सभी कार्यालयों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति  जैन ने शुभकामना संदेश देते हुए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति तो सजग होते हैं, परंतु कर्तव्यों के प्रति उदासीन हो जाते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिये। हमें अपने संवैधानिक कर्तव्यों का भी बड़ी दृढ़तापूर्वक पालन करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर आयोग के माननीय सदस्यद्वय ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आयोग के सभी अधिकारीगण व कर्मचारीगण तथा पर्यावास भवन परिसर में लगने वाले सभी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.