लखनऊ में गिरे सोने के दाम, 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 51310 रुपए
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक हफ्ते से धनतेरस और दिवाली के पर्व के कारण सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव हो रहा है। हालांकि इस दौरान सोने के भाव में बहुत ज्यादा अंतर नहीं हुआ। 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 50000 से 52000 रुपए तक ही सीमित रहा। इससे इस बार सोने की जमकर खरीददारी हुई। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 51310 रुपए है।
इस बार 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सोने से भी ज्यादा महंगी चांदी रही है। लखनऊ में एक किलोग्राम चांदी का भाव 58000 रुपए के नीचे पहुंचा ही नहीं। इस साल धनतेरस पर चांदी की ज्वेलरी की बुकिंग सभी सर्राफा बाजारों में कम रही। जबकि सोने की ज्वेलरी की बुकिंग सबसे ज्यादा। लखनऊ में आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 58100 रुपए है। जबकि इसके पहले एक किलो चांदी का भाव 58000 रुपए किलो था। लखनऊ में चांदी का भाव बढ़ता ही जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.