ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोदरली में एकत्रित होकर रूट 3 जिलों के रुट के निरीक्षण के लिए निकलेंगे कांग्रेस नेता

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में आज कांग्रेस नेताओं का समागम होगा। यह नेता विभिन्न क्षेत्रों से निकलकर बोदरली में एकत्रित होंगे। यहां से राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के रूट का निरीक्षण करने निकलेंगे। निरीक्षण निमाड़ के तीन जिलों के रूट का होगा। बुरहानपुर जिले के बोदरली से खंडवा के मोरटक्का और यहां से बलवाड़ा जिला खरगोन तक रूट का निरीक्षण होगा।गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19-20 नवंबर को बुरहानपुर जिले में प्रवेश करने वाली है। एक दिन यात्रा का विश्राम ग्राम बोदरली में होगा। यहां से यात्रा खंडवा जिले के लिए रवाना होगी। यात्रा किन किन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, यह तय करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, यात्रा के प्रदेश समन्वयक पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य कांग्रेसी नेता रूट निरीक्षण के लिए दोपहर 2:30 बजे बोदरली से निकलेंगे।युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया भी आज बुरहानपुर मेंभारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक पीसी शर्मा भोपाल से आज बुरहानपुर आएंगे। उनके साथ प्रदेश के कई प्रमुख नेता भी जिले में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबेद उल्ला ने बताया पीसी शर्मा के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव महेंद्र जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, खरगोन से विधायक रवि जोशी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस के प्रभारी कैलाश कुंडल, सह प्रभारी यशवंत सिलावट युवा कांग्रेस की जिला प्रभारी डॉ मोनिका मंत्री, सह प्रभारी विजय भारधी उपस्थित रहेंगे।टेक्निकल टीम ने किया निरीक्षणबुधवार को भी एक टेक्निकल टीम तैयारियों को देखने के लिए आई थी। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर जिले के ग्राम बोदरली में प्रवेश करेगी और प्रमुख मार्गों से होती हुई मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों की और आगे बढ़ेगी। दोपहर करीब 12:30 बजे सभी नेताओं के बुरहानपुर पहुंचने की संभावना है, जो अलग-अलग रास्तों से आकर दोपहर 2:30 बजे ग्राम बोदरली में एकत्रित होंगे। यहां से वह यात्रा के बुरहानपुर जिले में सभी पड़ाव का अवलोकन करेंगे और खंडवा की ओर प्रस्थान करेंगे ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.