ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुस्लिम तेली जमात की इज्तिमाई शादी आज, 31 जोड़ों का होगा निकाह

खंडवा: मुस्लिम तेली समाज (53 गौत्र) की इज्तेमाई शादी गुरुवार काे हाेगी। यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर को शाम 4 बजे गुलमोहर काॅलोनी में हाेगा। इसमें 31 जोड़ो का निकाह किया जाएगा। इज्तेमाई शादी के सफल आयोजन के लिए शादी कमेटी ने तैयारियां कर ली है। कमेटी की आयोजन की सम्पूर्ण रुपरेखा तैयार की गई है। बारात में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, निकाह स्थल, सामूहिक भोजन आदि कार्यों के लिए समाज के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी गई है।समिति के हाजी जमील खोकर, अकरम जाटु, अहमद पटेल, रशीद बांठिया सहित अन्य लाेगाें ने बताया कि 31 निकाह योग्य जोड़ों का पंजीयन किया है। गुरुवार को निकाह होगा। अब कोई नया पंजीयन नहीं होगा। इज्तेमाई शादी में दुल्हनों को शादी कमेटी की अाेर से गृहस्थी का सामान और समाजजनों की तरफ से तोहफे दिए जाएंगे।कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 58 सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। इसमें हाजी जमील खोकर, हाजी सलीम भारती बांठिया, अहमद पटेल पंवार, अकरम जाटू, हाजी अ. रहमान चौहान, हाजी रशीद बांठिया, हाजी नईमुद्दीन चंदीजा, जब्बार चौहान, हाजी हारून गौरी, आशिक पंवार, मस्तान तिगाला, इरफान अय्या चौहान, हाजी नसीबुद्दीन चंदीजा सहित अन्य लाेग शामिल हैं।मप्र सहित अन्य राज्यों के लाेग हाेंगे कार्यक्रम में शामिलइज्तेमाई शादी में मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात सहित अन्य राज्यों के समाजजन शामिल हाेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.