ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मौनी रॉय बनीं सूरज नाम्बियार के लिए साउथ इंडियन ब्राइड, देखें खूूबसूरत तस्वीरें

नई दिल्ली । टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से क मॉनी रॉय अब मिसेज नाम्बियार बन गईं हैं। बेहद ही खूबसूरत साउथ इंडियन ब्राइल बनी मॉनी ने अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग सात फेरे ले लिए। गोवा में परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ये दोनों के दूसरे के हो गए। इस बीच फैंस को मॉनी का ब्राइड लुक काफी पंसद आ रहा है। हमेशा हॉट आउफिट में नजर आने वाली छोटे पर्दे की ये नागिन साउथ इंडियन बन अपनी सादगी से कहर ढा रहीं थीं।

मौनी रॉय और सूरज की ये साउथ इंडियन वेडिंग है। क्योंकि सूरज साउथ इंडियन हैं, इसलिए उनके रिति रिवाज के अनुसार ही शादी की सारी रस्में मलयाली तरीके से निभाईं गईं। शादी की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें मॉनी मंडप में ऑफ व्हाइट रेड बॉर्डर साड़ी पहनी है। अपने ब्राइड लुक को मौनी ने गोल्डन ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया है। और दूल्हें के रूप में सूरज ने धोती और कुर्ता पहना है।

मॉनी ने मांग टीका, माथा पट्टी, झुमके, चोकर सेट, गोल्डन कड़े, कमरबंद साउथ इंडियन साड़ी के साथ पहना है। हेड टू टो मौनी रॉय गोल्डन ज्वैलरी में नजर आईं। मिनिमल मेकअप, बिंदी के साथ मौनी ने लुक को सटल रखा। शादी के मंडप से मौनी और सूरज की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं।

इससे पहले मॉनी की हल्दी और मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं थीं। हल्दी में दोनों साथ में खूब मस्ती करते नजर आए थे। वहीं मेहंदी फंक्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मौनी और सूरज साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में परिवारवाले और कुछ खास दोस्त शामिल हुए हैं। इनमें मंदिरा बेदी अर्जुन बिजलानी और मीत ब्रदर्स शामिल हैं।

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी और सूरज की पहली मुलाकात साल 2019 में नए साल के मौके पर दुबई में हुई थी। वहीं दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। मौनी और सूरज ने अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा हुआ था। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.