ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ममोज लेने के दौरान जल्दबाजी को लेकर कहासुनी, दोस्तों को चाकू से गोदा

पानीपत। समालखा में कस्बे में ममोज लेने के दौरान जल्दबाजी करने पर हुई कहासुनी में दुकान पर काम करने वाले कारिंदों ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार रात के समय रेलवे रोड की है। दोनों को स्वजनों ने अस्पताल में भर्ती करा सूचना चौकी पुलिस को दी।

पीड़ित साहिल ने चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पावटी रोड स्थित चंदन नर्सरी का रहने वाला है। शुक्रवार को अपने दोस्त राकेश निवासी चुलकाना के साथ कार में सवार होकर रेलवे रोड स्थित चाईना टाउन पर ममोज लेने के लिए गया था। उसने वहां काम करने वाले युवक से ममोज पैक करने के लिए कहा, तभी उसी दुकान पर काम करने वाला युवक कहने लगा की इतना क्या जल्दी है। इसी बात पर  उनकी कहासुनी हो गई। जिस पर भड़के युवक ने उस पर चाकू से वार कर दिया, जो उसके हाथ पर लगा।

फिर उसके साथ काम करने वाले दूसरे युवक ने भी चाकू से वार कर दिया, जो उसके हाथ के साथ दोस्त राकेश के बाएं कंधा पर लगा। उनके अन्य वर्करों ने भी उनके साथ मारपीट की। जब उन्होंने बचाव में शोर मचाया तो चाईना पाइट वाला अमन व दूसरे भी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में उन्होंने दोस्त जयबीर को फोन कर बुलाया। उसने दोनों को सब डिविजन अस्पताल समालखा में भर्ती कराया। साहिल ने आरोपित अमन व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं चौकी पुलिस ने अमन व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओँ के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.