ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सेक्टर 37 में हादसा; सिर पर लगी चोट; फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंची

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में मकान नंबर 2620 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की पहली मंजिल से मजदूर गिर गया। आज सुबह फायर ब्रिगेड को लेंटर गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड समेत पुलिस की गाड़ियां रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंंची। हालांकि मौके पर पहुंच कर पता चला कि लेंटर नहीं गिरा बल्कि लेंटर से मजदूर गिरा है।जानकारी के मुताबिक सेक्टर 37 में तीन मंजिला कोठी में रेनोवेशन का काम चल रहा था। इस दौरान आज सुबह यहां मजदूर काम कर रहे थे। कोठी की पहली मंजिल पर एक मजदूर काम कर रहा था। अचानक उसका नियंत्रण खो गया और वह सीधा नीचे आ गिरा। उसके सिर के पिछली तरफ चोट चली। उसे पुलिस ने तुरंत सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।घटनास्थल की जांच करते फायर पुलिसकर्मी।कोठी के मालिक संजीव कुमार का कहना है कि उनके घर में कंस्ट्रक्शन का काम लगा हुआ था। घटना के दौरान वह अंदर थे। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं लेंटर गिरने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। वहीं अराइव सेफ नामक NGO की गाड़ी भी मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.