ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

2 की मौत; तीसरे की हालत नाजुक, खेत में काम के बाद सोने जा रहे थे

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक तेज रफ्तार कार ने 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। आसौदा थाना पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शनिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव क्लयाण पट्‌टी निवासी प्रदीप कुमार अपने ही गांव के उमेश, सिकंदर, अमीरी लाल, राम इकबाल, लाल बाबू, चंदुराम, इन्द्रीश राइन, जमील राइन, पप्पूराम के साथ एक सप्ताह पहले बहादुरगढ़ के गांव आसंडा में राकेश कुमार के खेत में धान की कटाई करने के लिए आए थे।सोने जा रहे थे तीनोंकाम करके ये सभी मजदूर राकेश के खेत में ही बने कोठड़े में सोने के लिए जा रहे थे। तभी झज्जर-सोनीपत रोड पर सोनीपत की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे चंदूराम, अमीरी लाल व राम इकबाल को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में चंदूराम, अमीरी लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राम इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतकों की उम्र 25 से 27 साल के बीचउनके साथ गुजर रहे अन्य लोगों की मदद से तीनों को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर राम इकबाल की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। शनिवार को आसौदा थाना पुलिस ने चंदुराम व अमीरी लाल के शव का पोस्टमार्टम कराया। दोनों की उम्र करीब 25 से 27 साल के बीच है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं आसौदा थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक जम्मू निवासी अजय कुमार रैना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.