15 दिन के अंतराल में पड़ रहे ग्रहण, सूर्य के बाद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण
हरदा: सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसा बहुत कम हाेता है कि एक माह में 15 दिनाें के अंतराल में दाे ग्रहण एक साथ लगे। इस बार चंद्र ग्रहण काे लेकर विभिन्न पंचागों में अलग-अलग समय हाेने के कारण ज्योतिष एक मत नहीं हाे पा रहे थे। एक माह बाद सभी पंचांगों पर विचार कर तय किया कि चंद्र ग्रहण शहर में भी दिखाई देगा। इस दाैरान सारे मंदिर सुबह 8.30 से लेकर शाम 7 बजे तक दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे।साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर काे अमावस्या के दिन लगा था। इस कारण 24 अक्टूबर काे दीपावली पर्व मनाया गया था। सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देव दिवाली के दिन पूर्णिमा पर 8 नवंबर को लगने जा रहा है। इसके पहले पिछले साल 19 नवंबर 2021 को भी खग्रास चंद्रग्रहण था, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं दिया था। राशियाें पर यह रहेगा ग्रहण का असर : चंद्र ग्रहण भरणी नक्षत्र अाैर मेष राशि पर आया है। मेष राशि वालों को विशेष अरिष्ट रहेगा। इसके साथ वृषभ, कर्क, तुला ,मीन राशि को भी अरिष्ट रहेगा। सिंह, वृश्चिक, धनु राशि को मध्यम फल प्राप्त होगा अाैर मिथुन, कन्या, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।हरदा में ग्रहण शाम 5.38 से 6.23 बजे तक रहेगापं. मुरलीधर व्यास ने बताया हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। चंद्रग्रहण भी दृश्य होगा।उन्होंने बताया कि इस बार चंद्र ग्रहण काे लेकर अलग मत हाेने के कारण ज्योतिष परिषद की बैठक हाेने के बाद निर्णय लिया की सभी पंचांग अनुसार चंद्र ग्रहण हमारे क्षेत्र में भी दृश्य हाेगा। चंद्र ग्रहण दोपहर 2.30 से प्रारंभ होगा। लेकिन चंद्रोदय 5.38 पर होने के कारण हमारे यहां ग्रहण 5.38 से शाम 6.23 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण को लेकर धर्म सिंधु, निर्णय सिंधु में कहा गया है। सूतक 9 घंटे पहले लगता है। अतः इसका सूतक सुबह 8.38 से प्रारंभ होगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.