ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धर्मगुरु सैयदना साहब के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों बोहरा समाज के लोग , रात 10:45 बजे सूरत के लिए होंगे रवाना

बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना साहब आज रात अल्प प्रवास पर रतलाम पहुंच रहे हैं। रतलाम रेलवे स्टेशन पर उनके एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में बोहरा समाज जन एकत्रित हुए हैं। दरअसल आका मोला राजस्थान के दौरे से वापस सूरत जाते समय रतलाम रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए रुकेंगे। सैयदना साहब का काफिला नीमच, मंदसौर, जावरा, नामली होते हुए सड़क मार्ग से रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। बोहरा समाज के द्वारा प्लेटफार्म नंबर 4 के समीप स्थित पुराने मालगोदाम क्षेत्र में 200 फीट लंबा विशेष रैंप तैयार किया है। जिस पर चलकर धर्मगुरु सैयदना साहब बोहरा समाज के लोगों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसके बाद रात 10:45 बजे सैयदना साहब ट्रेन द्वारा सूरत के लिए रवाना होंगे।बोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहबनामली पहुंचे सैयदना साहब का जोरदार स्वागतबोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सड़क मार्ग द्वारा रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। सैयदना साहब रतलाम के नामली पहुंचे हैं जहां बोहरा समाज और अन्य समाज के लोगों ने भी उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया है। इसके बाद सैयदना साहब रतलाम के लिए रवाना हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.