ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

132 लोगों के मरने की पुष्टि, केवड़िया में भावुक हुए पीएम मोदी

मोरबी : गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम भीषण हादसा हो गया। यहां शाम करीब 6.30 बजे मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया। हादसे के वक्त पुल पर 500 से अधिक लोग मौजूद थे। ताजा खबर यह है कि हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब यह आंकड़ा 140 पार हो गया है। गुजरात सरकार ने 132 लोगों के मरने की पुष्टि की है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता बताए गए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। राहत तथा बचाव कार्य में एनडीआरएफ के साथ ही सेना की मदद ली जा रही है। 233 मीटर लंबा यह पुल करीब सौ वर्ष पुराना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के तीन दिनी दौरे पर हैं। सोमवार को सरदार पटेल की जयंती के मौके पर पीएम मोदी केवड़िया पहुंचे। यहां संबोधन के दौरान पीएम भावुक हो गए। उन्होंने कहा, मैं एकता नगर में हूं, मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा है। शायद ही जीवन में मैंने बहुत कम ऐसी पीड़ा अनुभव की होगी। एक तरफ करूणा से भरा पीड़ित दिल है तो दूसरी ओर कर्त्तव्य पथ है। जिन लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा हैं, मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन रात भर चला। पुल का प्रबंधन देखने वाले लोगों के खिलाफ धारा 304, 308 और 114 क तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। गृह मंत्री संघवी ने सोमवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बतााया कि रात भर सभी ने काम किया नेवी,एनडीआरएफ, वायुसेना और सेना तेजी से पहुंच गई। पूरी रात (खोज और बचाव कार्यों के लिए) 200 से अधिक लोगों ने काम किया है। उनके मुताबिक हादसे के समय पुल पर करीब 210 लोग सवार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मौके पर जा सकते हैं। पीएम मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम राहत तथा बचाव कार्य की लगातार जानकारी ले रहे हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया तथा रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.