ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लुटेरे ने पिस्टल तानी तो गार्ड ने चलाई गोली, एक लुटेरा मरा, दूसरा फरार

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में रविवार देर रात पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरों पर गार्ड ने गोलियां बरसा दी। पिस्टल दिखा लूटने की कोशिश करने वाले एक लुटेरे की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। यह वही पेट्रोल पंप है, जहां बीते महीने भी लुटेरे 90 हजार रुपए लूट कर ले गए थे।पिस्टल दिखा पेट्रोल पंप कर्मचारी से पैसे छीनता लुटेरा।घटना रात अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास मल्लियां गांव स्थित पेट्रोल पंप की है। रात 9.06 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर पिस्टल तान पैसे मांगने लगा। यह देख पास ही खड़े गार्ड ने भी अपनी दुनाली तान दी।लुटेरा जैसे ही फायर करने के लगा, गार्ड ने बिना समय गवांए फायर कर दिया। गोली सीधा लुटेरे को लगी। लुटेरे ने फिर फायर की कोशिश की और गार्ड ने सुरक्षा में दूसरा फायर भी कर दिया। लुटेरा वहीं ढेर हो गया। यह देख मोटरसाइकिल पर बैठा लुटेरा वहां से फरार हो गया।लुटेरे की तरफ फायर करता हुआ गार्ड।सीसीटीवी में हुई घटना कैदयह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ लुटेरे के साथ का भी पता लगाया जा रहा है।दो सप्ताह पहले लेटे गए थे 90 हजार रुपएहाईवे पर होने के चलते यह पेट्रोल पंप 24 घंटे सर्विस देता है। बीती 14 अक्टूबर को दो मोटरसाइकिल सवारों ने यहां लूट को अंजाम दिया था। पिस्टल व राइफल दिखा लुटेरे यहां से 90 हजार रुपए लूट कर ले गए थे। पुलिस को तब भी सीसीटीवी दी गई थी, लेकिन लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से फरार थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.